Search

Tuesday, April 22, 2025

22nd April 2025 Top 10 News (22 अप्रैल 2025 की टॉप 10 खबरें)

 22 अप्रैल 2025 की टॉप 10 खबरें इस प्रकार हैं -


(1) 22 अप्रैल 2025 को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने कई पर्यटकों पर फायरिंग कर दिया जिसमें 26 लोग मारे गए व कई अन्य घायल हैं।

(2) 22 अप्रैल 2025 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब की यात्रा पर गए हैं।

(3) 22 अप्रैल 2025 को UPSC सिविल सर्विस का अंतिम परिणाम प्रकाशित हुआ। प्रयागराज की शक्ति दुबे इस कठिन परीक्षा की टॉपर रही।

(4) 22 अप्रैल 2025 को हाई कोर्ट ने हमदर्द की रूह अफजा के खिलाफ बाबा रामदेव की सांप्रदायिक टिप्पणियों को लेकर उन्हें कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने इन टिप्पणियों को "असमर्थनीय" और "चौंकाने वाला" बताया। साथ ही रामदेव द्वारा जारी किए गए सभी वीडियो को 5 दिन के अंदर सोशल मीडिया से हटाने का निर्देश भी दिया।

(5) BSE सेंसेक्स में 22 अप्रैल 2025 को 187.09 अंक की तेजी रही और यह 79,595.79 अंक पर बन्द हुआ। 

(6) निफ़्टी सूचकांक में 22 अप्रैल 2025 को 41.70 अंक की तेजी रही और यह 24,167.25 अंक पर बन्द हुआ।


(7) आईपीएल  18वें सीजन का 40वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 22 अप्रैल 2025 को खेला गया, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ जायंट्स को 8 विकेट से हरा दिया।

(8) 22 अप्रैल 2025 को सोना का भाव पहली बार एक लाख रुपये प्रति दस ग्राम से भी अधिक हो गया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 22 अप्रैल 2025 को 101600 रुपये प्रति दस ग्राम बताई गई।

(9) 22 अप्रैल 2025 को महाराष्ट्र के स्कूलों में कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को हिंदी भाषा अनिवार्य करने वाले फैसले पर रोक लगा दी गई है।

(10) 22 अप्रैल 2025 को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने वक्फ कानून के खिलाफ बड़े प्रोटेस्ट 'तहफ्फुज-ए-औकाफ फॉन्फ्रेंस' का आयोजन किया है, जिसमें मुस्लिम समाज के बड़े नेता शिरकत किया।



अन्य टॉप 10 ख़बरें पढने के लिए यहाँ क्लिक करें.

The Indian government planned to send special flights to bring back Indians stranded in Dubai and the Middle East.

Due to the ongoing war between Iran, Israel, and the United States, many Indians are stranded in Middle Eastern countries such as the UAE, ...