Search

Monday, April 21, 2025

21th April 2025 Top 10 News (21 अप्रैल 2025 की टॉप 10 ख़बरें)

 21 अप्रैल 2025 की टॉप 10 ख़बरें इस प्रकार हैं - 


 (1) कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अमेरिका के बॉस्टन में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर सवाल उठाए। उन्होंने 21 अप्रैल 2025 की  शाम भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह साफ है कि भारतीय चुनाव आयोग समझौता कर चुका है। इस सिस्टम में कुछ गड़बड़ी है।

(2) बिहार के पटना में जन सुराज पार्टी केनेता प्रशांत किशोर ने 21 अप्रैल 2025 को बिहार सरकार पर आरोप लगाया कि जमीन का सर्वे करवाने के नाम पर सरकारी अफसर किसानों का आर्थिक दोहन कर रहे हैं और किसानों से करोड़ों रुपयों की उगाही कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने जमीन सर्वे का काम बंद करवाने की मांग की।

(3) अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस 21 अप्रैल 2025 को भारत की अधिकारिक यात्रा के दौरान नई दिल्ली आये।

(4) 21 अप्रैल 2025 को भारत की अधिकारिक यात्रापर आये अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच मुलाक़ात हुई एवं ट्रेड डील व टैरिफ पर अहम चर्चा हुई।

(5) 21 अप्रैल 2025 को BSE सेंसेक्स में 855 अंक की वृद्धि हुई और यह  79,408.50 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में 274 अंकी की वृद्धि हुई और यह 24,125.55 अंक पर बंद हुआ।

(6) 21 अप्रैल 2025 को फोर्टिस के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह ने खुद की कम्पनी को दिवालिया घोषित करने की याचिका डाली।

(7) 21 अप्रैल 2025 को आईपीएल-18 के 39वें मैच में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को 39 रन से हरा दिया।

(8) शिवसेना (युबीटी) और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के बीच गठबंधन की संभावना पर शिवसेना ने 21 अप्रैल 2025 को अपने अखबार सामना में लिखा कि यदि राज ठाकरे भाजपा व शिंदे गुट की शिवसेना से दूर रहते हैं तो उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच किसी अन्य मुद्दे को लेकर कोई टकराव नहीं है।

(9) 21 अप्रैल 2025 को झारखंड के बोकारो जिले में झारखंड पुलिस और CRPF के संयुक्त ऑपरेशन में एक करोड़ रूपये के इनामी नक्सली प्रयाग मांझी समेत 8 हार्डकोर नक्सली मारे गए।

(10)  21 अप्रैल 2025 को कैथोलिक ईसाईयों के सबसे बड़े धार्मिक गुरु पोप फ्रांसिस का 88 वर्ष की आयु में वेकिटन सिटी में निधन हो गया।

  


अन्य टॉप 10 ख़बरें पढने के लिए यहाँ क्लिक करें.

 

The Indian government planned to send special flights to bring back Indians stranded in Dubai and the Middle East.

Due to the ongoing war between Iran, Israel, and the United States, many Indians are stranded in Middle Eastern countries such as the UAE, ...