"21" हिंदी भाषा में युद्ध आधारित एक ड्रामा फिल्म है, जो श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित और सह-लिखित है और दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स, बिन्नी पड्डा, शारदा कार्की जलोटा और पूनम शिवदासानी द्वारा सह-निर्मित है। इसमें अगस्त्य नंदा ने पहली बार किसी फिल्म में अभिनय किया है जो अमिताभ बच्चन के नाती है। अन्य अभिनेताओं की सूचि में धर्मेंद्र, असरानी, जयदीप अहलावत और सिमर भाटिया के नाम शामिल हैं।
यह सिनेमा परमवीर चक्र पुरस्कार पाने वाले सबसे कम उम्र के प्राप्तकर्ता अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान बसंतर की लड़ाई पर केंद्रित है। फिल्म का शीर्षक 21 उस उम्र के संदर्भ में है जिस उम्र में अरुण खेत्रपाल ने शहादत प्राप्त की थी।
यह फ़िल्म 1 जनवरी, 2026 को रिलीज़ हुई थी। इसने ₹60 करोड़ के बजट के मुकाबले दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर ₹35 करोड़ कमाए। यह फ़िल्म दिग्गज बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्रऔर असरानी की आखिरी फ़िल्म साबित हुई। यह फ़िल्म मार्च 2026 में जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी।
