Search

Thursday, July 24, 2025

4000 करोड़ रूपये बजट वाली फिल्म रामायण के कलाकारों की सूचि (Ramayanam Movie Cast List)

भारत में अब तक बनने वाली सबसे महंगी फिल्म नमित मल्होत्रा की रामायण है, जिसका पहला भाग दिवाली 2026 पर रिलीज होगा। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। यह फिल्म दो भागों में बनेगी। इसका पहला भाग 2026 में जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 पर रिलीज करने की योजना है। बताया जा रहा है कि दोनों भागों का बजट 500 मिलियन डॉलर (करीब 4000 करोड़ रुपये) रखा गया है। जहां एक तरफ इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है, वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म के किरदारों का चयन अभी भी जारी है। फिल्म रामायण के लिए राम के भाई भरत का किरदार निभाने के लिए मशहूर मराठी फिल्म अभिनेता अदिनाथ कोठारे को चुना गया है। फिल्म रामायण के सभी महत्वपूर्ण किरदारों के लिए अभिनेता और अभिनेत्रियों की सूची इस प्रकार है -

  • राजा दशरथ - अरुण गोविल
  • राम - रणबीर कपूर
  • सीता - साई पल्लवी
  • भरत - आदिनाथ कोठारे
  • लक्ष्मण - रवि दुबे
  • कौशल्या - मधु
  • कैकेयी - लारा दत्ता
  • उर्मिला - सुरभि दास 
  • हनुमान - सनी देयोल
  • रावण - यश
  • मंदोदरी - अनुष्का शेट्टी
  • मेघनाद - विनीत कुमार सिंह
  • कुम्भकर्ण - राणा दग्गुबाती
  • विभीषण - शरद केलकर 
  • सुग्रीव - अमित सियाल

The Indian government planned to send special flights to bring back Indians stranded in Dubai and the Middle East.

Due to the ongoing war between Iran, Israel, and the United States, many Indians are stranded in Middle Eastern countries such as the UAE, ...