Search

Friday, April 25, 2025

25th April 2025 Top 10 News (25 अप्रैल 2025 की टॉप 10 ख़बरें )

 25 अप्रैल  2025 की टॉप 10 ख़बरें इस प्रकार हैं - 


(1) इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) के पूर्व चीफ डॉ के कस्तूरीरंगन का दिनांक 25 अप्रैल 2025 की  सुबह निधन हो गया। वे 84 साल के थे। अधिकारियों ने बताया कि कस्तूरीरंगन ने बेंगलुरु में अपने घर पर अंतिम सांस ली।

(2)  उत्तर प्रदेश 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 25 अप्रैल 2025 को जारी किया गया।

(3) दिनांक 25 अप्रैल 2025 को राष्ट्रमाता मानी जाने वाली महामना ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित हिंदी फिल्म "फुले" देशभर के कई सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म का निर्देशन अनंत महादेवन ने किया है। इस फिल्म में अभिनेता प्रतीक गांधी ने ज्योतिराव फुले और अभिनेत्री पत्रलेखा ने सावित्रीबाई फुले की भूमिका निभाई है।  

(4) हिंदी फ़िल्म "ग्राउंड ज़ीरो" 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। इस फ़िल्म के मुख्य अभिनेता इमरान हाशमी हैं। इस फ़िल्म का निर्देशन तेजस प्रभा विजय देओस्कर ने किया है।

(5) 25 अप्रैल 2025 को हिंदी फिल्म "ज्वेल थीफ- द हीस्ट बिगिन्स" नेटफ्लिक्स ओटीटी पर रिलीज हुई। इस फिल्म का निर्देशन कुकी गुलाटी और रॉबी ग्रेवाल ने मिलकर किया है। इस फिल्म में सैफ अली खान, जीदीप अहलावत, निकिता दत्ता, कुणाल कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है।

(6) 25 अप्रैल 2025 को बीएसई इंडेक्स सेंसेक्स में 588.90 अंकों की गिरावट आई और यह 79,212.53 अंकों पर बंद हुआ।

(7) 25 अप्रैल 2025 को एनएसई इंडेक्स निफ्टी में 207.35 अंकों की गिरावट आई और यह 24,039.35 अंकों पर बंद हुआ।

(8) 25 अप्रैल 2025 को रिलायंस इंडस्ट्रीज ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए, जिसके अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज ने चौथी तिमाही में ₹19,407 करोड़ का मुनाफा कमाया। कंपनी की वार्षिक आय 10% बढ़कर ₹2.69 लाख करोड़ हो गई। कंपनी अपने शेयरधारकों को ₹5.50 प्रति शेयर का लाभांश देगी।

(9) 25 अप्रैल 2025 को आईपीएल-18 के 43वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हरा दिया।

(10) 25 अप्रैल 2025 को संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर पहुंचे और पहलगाम में हुए आतंकी हमले में घायल हुए पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

अन्य टॉप 10 ख़बरें पढने के लिए यहाँ क्लिक करें.

The Indian government planned to send special flights to bring back Indians stranded in Dubai and the Middle East.

Due to the ongoing war between Iran, Israel, and the United States, many Indians are stranded in Middle Eastern countries such as the UAE, ...