Search

Wednesday, April 30, 2025

1st May 2025 Top Breaking News (1 मई 2025 की टॉप ब्रेकिंग खबरे.)

1 मई 2025 की टॉप ब्रेकिंग खबरे इस प्रकार हैं - 


 

(1) हिंदी फ़िल्म "रेड 2" 1 मई 2025 को पूरे भारत में रिलीज़ हुई। इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर हैं। इस फ़िल्म के निर्देशक राज कुमार गुप्ता हैं। करीब 50 करोड़ रूपये की लागत से बनी यह फिल्म पहले दिन 19 करोड़ रूपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया।

(2) हिंदी फ़िल्म "द भूतनी" 1 मई 2025 को पूरे भारत में रिलीज़ हुई। इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार संजय दत्त, सनी सिंह और मौनी रॉय हैं। इस फ़िल्म के निर्देशक सिद्धांत सचदेव हैं।

(3) हिंदी फिल्म "कॉस्टाव" 1 मई 2025 को पूरे भारत में Zee5 OTT पर रिलीज़ हुई। इस फिल्म के मुख्य कलाकार नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, प्रिया बापट, किशोर कुमार हैं। इस फिल्म के निर्देशक सेज़ल शाह हैं। यह फिल्म गोवा के एक कस्टम अधिकारी कॉस्टाव फर्नांडीस की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसने एक बड़े सोने की तस्करी ऑपरेशन को खत्म करने के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया।

(4) 1 मई 2025 को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ल्ड ऑडियो-विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) को संबोधित किया। साथ ही, उन्होंने भारतीय सिनेमा की पांच महान हस्तियों गुरुदत्त, पी. भानुमति, राज खोसला, ऋत्विक घटक और सलिल चौधरी पर डाक टिकट भी जारी किया।

(5) 1 मई 2025 को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 50वें मैच में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से हरा दिया। इस हार के साथ ही राजस्थान रॉयल्स अब प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है।

(6) बिहार में पदास्थापित आईएएस अधिकारी संजीव हंस की मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं। संपत्ति और लेनदेन की जांच अभी चल ही रही थी, इसी बीच 1 मई 2025 को संजीव हंस पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला भी दर्ज हो गया। संजीव हंस फिलहाल जेल में बंद है। 

(7) पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती गिरिजा व्यास का 1 मई 2025 को निधन हो गया। एक महीने पहले वे गंभीर रूप से जल गई थीं। उनका अहमदाबाद के अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन वे ठीक नहीं हो पाईं।

 


अन्य टॉप 10 ख़बरें पढने के लिए यहाँ क्लिक करें.

The Indian government planned to send special flights to bring back Indians stranded in Dubai and the Middle East.

Due to the ongoing war between Iran, Israel, and the United States, many Indians are stranded in Middle Eastern countries such as the UAE, ...