Search

Monday, March 24, 2025

कब आएंगे दिल्ली की महिलाओं के खाते में 2500 रुपये?

कब आएंगे दिल्ली की महिलाओं के खाते में  2500 रुपये? ये सवाल दिल्ली की  सदन प्रतिपक्ष की नेता आतिशी ने आज उठाते हुए प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी की तरफ से लगातार यह मांग की जा रही है कि भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान जो वायदे किये थे, उसे पूरे करें। 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं कई रैलियों में कहा था कि दिल्ली में भाजपा सरकार बनते ही 8 मार्च से दिल्ली की लाखों महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह मिलने शुरू हो जाएंगे। लेकिन दिल्ली में भाजपा सरकार बने 1 माह से अधिक हो जाने पर भी इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है। इस वजह से दिल्ली की महिलाओं का धैर्य कम होता जा रहा है। 



नेता प्रतिपक्ष श्रीमती आतिशी ने कहा है कि दिल्ली की महिलाएं खुद को ठगा महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जब झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार झारखंड की लाखों महिलाओं के खाते में हर माह हजारों रुपये दे रही है तो दिल्ली की महिलाओं को क्यों नहीं दिया जा रहा है? 



The Indian government planned to send special flights to bring back Indians stranded in Dubai and the Middle East.

Due to the ongoing war between Iran, Israel, and the United States, many Indians are stranded in Middle Eastern countries such as the UAE, ...